Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम के कार्यक्रम के लिए उन्नाव में ट्रैफिक डायवर्जन:हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण, बुधवार रात तक प्रभावी रहेगा

    7 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और हरदोई जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण व जनसभा के मद्देनजर उन्नाव में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन आज शाम 6 बजे से लागू होकर बुधवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान उन्नाव से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों पर कई मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यातायात विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इन वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के सोनिक कट के पास से हरदोई की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह, कल्याणी तिराहा, लखनऊ चौराहा, मियांगंज चौराहा और बेहटामुजावर अंडरपास क्षेत्र में भी हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। लखनऊ बाईपास थाना दही क्षेत्र में चकलवंशी, सफीपुर और बांगरमऊ की ओर जाने वाले रास्तों से हरदोई जाने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। सिंधूपुर बाईपास से पहले भी भारी वाहनों को रोककर लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। चकवलवंशी चौराहा थाना माखी क्षेत्र में परियर और उन्नाव की ओर से आने वाले वाहनों को मियांगंज की ओर मोड़ा जाएगा। सफीपुर तिराहा थाना सफीपुर क्षेत्र में भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और उन्हें रसूलाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गदनखेड़ा चौराहा थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में कानपुर से आने वाले वाहनों को रायबरेली हाईवे की ओर मोड़ा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों को ही छूट दी जाएगी। पुलिस और यातायात विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें। यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाजीपुरम में बिजली कटौती से गुस्साए लोगों का हंगामा:जेई ने बुलाई पुलिस, 10 से ज्यादा इलाकों में 3 घंटे गुल रही बत्ती
    Next Article
    बाराबंकी में बारात की बोलेरो पलटी, 9 लोग घायल:दूल्हे के पिता समेत 5 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment