Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचकूला में सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या:दिन में झगड़ा, रात को सीने पर किए दो वार, वाराणसी का रहने वाला

    3 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के पंचकूला में सोमवार रात को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था और फिलहाल राजीव कॉलोनी में रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाता था। पुलिस के अनुसार सोमवार को सब्जी मंडी की छुट्टी होने के चलते मोहित अपने दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान उसका अभिषेक उर्फ लोटा नामक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के कुछ समय बाद आरोपी ने न्यू इंदिरा कॉलोनी के सामने चौक पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम आरोपी ने मोहित के सीने पर दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मोहित का परिवार करीब डेढ़-दो महीने पहले गांव चला गया था और वह यहां अकेला रहकर काम कर रहा था। जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी- SHO घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी महेंद्र ढांडा के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 60 घायल; यात्री बोले- बस कंडक्टर को देकर ड्राइवर सोने चला गया था
    Next Article
    फर्रुखाबाद में छत से गिरकर मजदूर की मौत:हरदोई निवासी व्यक्ति कादरी गेट क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment