Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवैसी की पार्टी के नेता को बीच सड़क चाकू मारे:अस्पताल ले जाते समय मौत; रंगारेड्डी में 8-10 लोगों ने हमला किया

    14 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के रंगारेड्डी में AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान की सोमवार को हत्या कर दी गई। मुर्तजा पर अज्ञात हमलावरों चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर चोटों और काफी खून बह जाने से अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मुर्तजा का शव उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस राजेंद्रनगर पुलिस ने दर्ज किया है। AIMIM के बहादुरपुरा विधायक मोहम्मद मुबीन के मुताबिक हमले में करीब 8 से 10 लोग शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अस्पताल की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। हिस्ट्रीशीटर थे मुर्तजा मुर्तजा पहलवान राजेंद्रनगर के हिस्ट्री-शीटर थे। 2015 के मीर आलम टैंक मर्डर केस में नाम था। कई महीने फरार रहने के बाद जून 2015 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2021 में उनकी हत्या की साजिश भी पकड़ी गई थी। पुलिस अब जमीन विवाद और गैंग राइवलरी एंगल से जांच कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, हमलावर फरार हैं। हाल के सालों में मुर्तुजा पहलवान राजेंद्रनगर विधानसभा में लोकल राजनीति में सक्रिय थे। वे पहले BRS से जुड़े थे, बाद में उन्होंने AIMIM नेतृत्व से दारुस्सलाम में मुलाकात की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनिया गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस:15 दिन में जवाब नहीं दिया तो कोर्ट जाएंगे पड़पोते; 8 दिन पहले लॉन्च हुई किताब
    Next Article
    मोदी बोले- ड्रग्स बड़ी चुनौती, परिवार बिखर जाते हैं:प्रकाश पर्व से एक दिन पहले LG आवास पहुंचे; शबद कीर्तन में शामिल हुए, गुरबानी सुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment