Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में उपभोक्ता जागरूकता अभियान:अपेक्षा समिति ने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति ने जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचलों और कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में, समिति ने ग्राम गोहना में ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों और अन्य समुदाय के सदस्यों को उनके उपभोक्ता अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान, प्रतिभागियों को वस्तुओं की खरीददारी करते समय गुणवत्ता, अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP), निर्माण और समाप्ति तिथि (Expiry Date) की जांच करने तथा बिल/रसीद लेने की सलाह दी गई। नकली और मिलावटी उत्पादों से बचने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति की पदाधिकारी शिप्रा मिश्रा ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी होती है, तो वह अपनी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 पर या ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकता है। इस अवसर पर, समुदाय के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया कि एक जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सकता है। अभियान के अंत में, उपस्थित प्रतिभागियों ने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में डंपर की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत:तीन अन्य घायल, तेज टक्कर से 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी वैन, रात्रि गश्त पर निकले थे
    Next Article
    नोएडा में चलती कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉट सर्किट हो सकती है वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment