Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी:350 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार, 60 हजार से एक लाख रुपए तक ठगे

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया जनपद में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। 'आईटी सेक्टर' नामक एक कथित संस्थान ने औरैया और आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। सोमवार को ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने कोतवाली का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उन्हें आईटी सेक्टर में सरकारी और लिमिटेड पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। इसके एवज में उनसे 60 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक वसूले गए। प्रदर्शनकारी महिलाओं के अनुसार, अकेले औरैया जिले से ही लगभग 50 लाख रुपये की ठगी हुई है। फफूंद और अन्य क्षेत्रों को मिलाकर यह आंकड़ा करोड़ों में पहुंचने का अनुमान है। महिलाओं ने बताया कि यह ठगी पिछले दो साल से चल रही थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत लेकर पहले डीएम कार्यालय का रुख किया था, जहां से उन्हें कोतवाली भेजा गया। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने उन्हें शाम 5 बजे आने की बात कहकर टाल दिया, जिससे पीड़ितों में आक्रोश है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर लूटा गया है। वे न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन उनकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी कर रहा है। कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में ‘वंदे मातरम चौक’ बनाने की मांग:विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, नेशनल तिराहा का नामकरण करने की उठी मांग
    Next Article
    जालौन में खेत विवाद ने लिया हिंसक रूप, VIDEO:दबंगों ने किसान पर किया धारदार हथियार से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment