Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में गैस-सिलेंडर न मिलने पर विवाहिता ने की आत्महत्या:पति के एजेंसी से खाली हाथ लौटने पर हुई थी नाराज, दो-तीन दिन से गैस खत्म थी

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ताजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार शाम करीब 6 बजे घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने और मामूली सी बात पर हुए विवाद के बाद एक 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, ताजपुर निवासी मोहित की शादी वर्ष 2023 में तिस्ती निवासी रीना (26 वर्ष) के साथ हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की एक मासूम बेटी 'मिस्टी' है। बताया जा रहा है कि शनिवार को घर में रसोई गैस खत्म होने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। सिलेंडर न मिलने पर हुआ विवाद पति मोहित ने बताया कि घर में दो-तीन दिन से गैस खत्म थी। शनिवार को वह गैस लेने गया था, लेकिन नंबर आने के बावजूद उसे गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया। शाम करीब 5 बजे जब वह खाली हाथ घर लौटा, तो पत्नी रीना ने उलाहना देते हुए कहा, "तुम बस घूमते रहते हो, घर का कोई काम नहीं करते, जानवरों को चारा-पानी नहीं हुआ और आज सिलेंडर भी नहीं लाए अब खाना कैसे बनाऊंगी।" इसी कहासुनी के बाद मोहित घर से सब्जी लेने बाजार चला गया। दुपट्टे के फंदे से दी जान पति के बाहर जाते ही रीना ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर के ऊपरी कमरे में जाकर अपने दुपट्टे से फंदा बनाया और उस पर झूल गई। जब पति वापस आया, तो रीना का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आंधी-बारिश की चपेट में आकर 3 की मौत:पेड़ गिरने ऑटो ड्राइवर और वृद्धा की गई जान, बैंककर्मी की बाइक फिसली, ट्रक ने रौंदा
    Next Article
    कल्याणपुर में आंधी-बारिश से पीपल का पेड़ गिरा:बाइक सवार समेत तीन घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment