Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया-एसपी की कुर्सी पर दरोगा की बहू ने रील बनाई:बैठकर गोल-गोल घूमी; सख्ती पर इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर माफी मांगी

    17 hours ago

    1

    0

    औरैया में एसपी ऑफिस के ऑडिटोरियम में रिटायर्ड दरोगा की बहू ने रील बनाई। 30 जून (मंगलवार) दोपहर करीब 2 बजे बनाया गया यह वीडियो बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सामने आया। जब बहू ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और वह शेयर होने लगा। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला एसपी की कुर्सी पर बैठकर गोल-गोल घूम रही है। मामला सामने आने पर एसपी अभिषेक भारती ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बहू और उसके ससुर ने माफी मांगी। साथ ही बहू ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया। रिटायरमेंट पार्टी में पुलिसकर्मियों के घरवाले भी शामिल हुए मंगलवार को एसपी ऑफिस में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह था। दिबियापुर के उपनिरीक्षक (एसआई) नेम सिंह का भी विदाई समारोह था। प्रोग्राम में उनके घरवाले भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ऑडिटोरियम खाली हो गया। इसके बाद नेम सिंह की बहू सोनी चौधरी ने कुर्सी पर बैठकर एक रील बनाई। फिर इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। बुधवार को यह रील वायरल हो गई, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रील वायरल होने की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक भारती ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रिटायर्ड दरोगा नेम सिंह और उनकी बहू सोनी चौधरीने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। सोनी चौधरी ने माफीनामे का एक वीडियो भी जारी किया। बहू के इंस्टाग्राम पर 26 हजार फॉलोअर थे बहू ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया, जिस पर 16 हजार फॉलोअर्स थे। एसपी अभिषेक भारती ने बताया- रिटायर्ड दरोगा की बहू ने ऑडिटोरियम खाली होने पर रील बना ली थी। माफी मांगने और भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ससुर बोले- मैंने रील डिलीट करा दी है सोना चौधरी के ससुर नेम सिंह ने बताया- एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में पुलिसकर्मियों के रिटायर होने पर कार्यक्रम था। इसमें मेरे घरवाले भी आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने पर मेरी बहू ने एक रील बना ली थी। यह पता चलते ही मैंने तत्काल वह रील डिलीट करा दी। बहू ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, बोली- गलती हो गई बहू सोनी चौधरी ने कहा- मैं अपने ससुर के रिटायरमेंट समारोह में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मैंने कॉन्फ्रेंस रूम में रखी कुर्सी पर बैठकर एक रील बनाई। फिर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। बाद में मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ। फिर पापा के कहने पर मैंने वह रील तुरंत डिलीट कर दी। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं इस कृत्य के लिए तहे दिल से क्षमा मांगती हूं। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें- राम मंदिर चोरी-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए, 20 घंटे नजरबंद करके रखा था; CO ने जेल में आरोपियों से पूछताछ की अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    105 साल पुराने चुटकी भंडार इंटर कॉलेज पर लगा ताला:जर्जर भवन सील, छात्राओं और शिक्षकों का दूसरे स्कूलों में समायोजन
    Next Article
    झांसी में दो मंजिला पेंट शॉप में भीषण आग:बाजार की 300 से ज्यादा दुकानें बंद कराईं; 25 फीट ऊंची लपटें उठीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment