Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औराई पुलिस ने मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा किया:एक चोर गिरफ्तार, 18 पीतल के घंटे बरामद; एएसपी ने दी जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही पुलिस ने औराई थाना क्षेत्र में मंदिर से घंटा चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 पीतल के घंटे बरामद किए हैं। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह मामला 20 मार्च की रात का है, जब उपरौठ गांव स्थित बाबा पहलवान वीर के देवस्थान से घंटे चोरी हो गए थे। इस संबंध में आवेदक हौशिला पासी ने औराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में औराई पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर 23 मार्च 2026 को आरोपी सर्वेश गिरी पुत्र राजेंद्र गिरी ( 23 वर्ष) को हवाई पट्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। सर्वेश गिरी उपरौठ थाना औराई, जिला भदोही का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक जूट के बोरे में रखे 18 छोटे-बड़े पीतल के घंटे/घंटियां बरामद की गईं। पूछताछ में सर्वेश गिरी ने बताया कि उसने अपने फरार साथी प्रद्युम गिरी पुत्र पप्पू गिरी (निवासी उपरौठ) के साथ मिलकर 20 मार्च की रात को पहलवान वीर बाबा मंदिर से करीब 30 पीतल के घंटे चोरी किए थे। सर्वेश ने बताया कि बरामद 18 घंटे उसके पास थे और वे दोनों धर्मेंद्र नामक व्यक्ति के माध्यम से इन्हें बेचने का इंतजार कर रहे थे। शेष घंटे उसके साथी प्रद्युम गिरी के पास हैं, जिसकी तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ कलेक्ट्रेट में भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन:विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    औरैया में डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिवस:सपा कार्यालय ककोर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment