Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओलंपिक क्लब ने जीता हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट खिताब:अशोका ज्योति को फाइनल में 9 विकेट से हराया

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध सदर्न क्लब की ओर से आयोजित प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओलंपिक क्लब ने जीत लिया। आरपीसीए मैदान, श्यामनगर में खेले गए इस मैच में ओलंपिक क्लब ने अशोका ज्योति को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अशोका ज्योति की टीम 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राघव अवस्थी ने सर्वाधिक 83 रन बनाए, जबकि प्रांशु गुप्ता ने 24 रन का योगदान दिया। ओलंपिक क्लब के लिए गेंदबाजी में अनिकेत कुमार ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं, पुनीत पाल और राज कटियार ने भी 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक क्लब ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 21 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ओलंपिक क्लब की ओर से पुनीत पाल ने नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य यादव 26 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अक्षत यादव ने 21 रन का योगदान दिया। इस मैच में पुनीत पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि आयुष शुक्ला, अन्नु शुक्ला और विशेष आनंद ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार राघव अवस्थी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अभिजीत सिंह को मिला, जिन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किया गया। इस अवसर पर कौशल कुमार सिंह, शुभदीप आनंद, कृष्णा बाली, पीयूष नेगी और सौरभ जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे:अस्वच्छता मिलने पर नमूने लिए, कई का कारोबार बंद कराया
    Next Article
    चर्चित गौड़ सोनभद्र के नए जिलाधिकारी नियुक्त:साल 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं, पहले UPSIDA में थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment