Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री:SCO के कार्यक्रम में शामिल होंगे; आखिरी बार बिलावल भुट्टो 2023 में आए थे

    11 hours ago

    4

    0

    पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक अगले सप्ताह भारत आएंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत ने पाकिस्तान को SCO का सदस्य होने के नाते कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। इसके लिए पिछले महीने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को आमंत्रित किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार होगा जब पाकिस्तानी मंत्री भारत आएंगे। इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी SCO की बैठक में शामिल होने गोवा आए थे। भारत की पहल पर पहला कार्यक्रम SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (सभ्यता संवाद कार्यक्रम) का पहला सत्र इस महीने के आखिर में नई दिल्ली में होगा। यह पहल पूरे यूरेशिया में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भारत ने शुरू की है। भारत ने SCO के सभी 10 सदस्य देशों को सभ्यता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत इस कार्यक्रम में सभी सदस्य देशों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाली इस समिट में अलग सभ्यताओं, संस्कृतियों के बीच बातचीत और आपसी संपर्क बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम की घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में की थी। उस समय वे SCO की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। पाकिस्तान के पास है SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान ने 1 सितंबर 2026 से 2026-27 के लिए SCO के सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की परिषद की घूर्णन अध्यक्षता संभाली है। SCO में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। मलिक का दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत के लिए नहीं है। वे SCO के सदस्य देश के प्रतिनिधि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- हसीना की वापसी की भारत ने 2 शर्त रखीं: पहली- बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए, दूसरी- फांसी के खिलाफ अपील का मौका मिले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत ने दो शर्तें रखी हैं। BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारी चाहते हैं कि बांग्लादेश की सेना खुद भारत आए और हसीना को अपने साथ वापस ले जाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को मिलेंगे PoK के वो 5 नगीने! घर वापसी हुई तो खजाने में क्या-क्या लौटेगा?
    Next Article
    जयशंकर बोले-गलवान झड़प के बाद बॉर्डर पर सैन्य तैनाती बढ़ी:10 साल में सड़कें-टनल और एयरफील्ड बनाए; पहले बॉर्डर पर ध्यान नहीं दिया गया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment