Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

    1 hour from now

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में कथित गलतियों के लिए ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी नवनिर्माण युवा छात्र संगठन (एनवाईसीएस) के सत्याग्रह को सोमवार को अपना समर्थन दिया। कॉजपा के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि पार्टी स्कूली शिक्षा में सुधारों और पाठ्यपुस्तकों में गलतियों के लिए जवाबदेही तय करने की कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन करती है। दास पार्टी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत शहर में थे।उन्होंने कहा, “कॉजपा, एनवाईसीएस के कार्यकर्ताओं का समर्थन करती है जो स्कूली शिक्षा में सुधार और पाठ्यपुस्तकों में गलतियों को लेकर गोंड के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तकों की छपाई के लिए 380 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन उनमें कई गलतियां सामने आई हैं। हमें लगता है कि पाठ्यपुस्तकों में भारी गलतियों के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए और मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।” दास ने कहा कि वह नवनिर्माण कृषक संगठन (एनकेएस) के संयोजक अक्षय कुमार और एनवाईसीएस नेता मनवर अली के निमंत्रण पर राज्य में आए थे, जो पाठ्यपुस्तक मुद्दे पर दो सप्ताह से अधिक समय से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा, “साथ मिलकर, हम शिक्षा सुधारों और पाठ्यपुस्तक की गलतियों से संबंधित मुद्दे पर एक खाका तैयार करेंगे।” दास ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र किया और कहा कि गोंड को भी पाठ्यपुस्तकों में हुई गलतियों की इसी तरह से जिम्मेदारी लेनी चाहिए।इस बीच, नवनिर्माण युवा छात्र संगठन ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र में सुधार और अधिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग करते हुए 22 सितंबर को ओडिशा विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। इस बीच, विपक्षी बीजू जनता दल की युवा और छात्र इकाई ने भी गोंड के इस्तीफे की मांग करते हुए विधानसभा का मंगलवार को घेराव करने की घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया
    Next Article
    CM Yogi के नेतृत्व में UP में कानून का राज, Meerut में बोले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment