Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान साइबेरिया में क्रैश:सवार सभी 19 लोगों की मौत, हवा में ही विमान में आग लग गई थी

    12 hours ago

    1

    0

    रूस के दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में मंगलवार को सैन्यविमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। रूसी मीडिया आउटलेट 'इजवेस्टिया' ने बताया कि यह ट्रांसपोर्ट विमान था। एयरक्राफ्ट सीधा नीचे गिरा और इसमें हवा में ही आग लग गई थी। हालांकि, यह कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह अभी साफ नहीं है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में इसके उपकरण फेल होने से हादसा हुआ है। केमेरोवो इलाके के गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटना की पुष्टि की। मैप के जरिए समझिए कहां हुआ हादसा… दावा- An-12 एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान An-12 है, जो सैन्य मालवाहक विमान है। इसे सोवियत संघ के दौर में यूक्रेन की एंटोनोव कंपनी ने बनाया था। An-12 चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप ट्रांसपोर्ट प्लेन है, जो 1950 के दशक के अंत से सेवा में है। 1000 से ज्यादा का निर्माण किया गया और कुछ अभी भी रूस और अन्य देशों में परिचालन में हैं। इस विमान का इस्तेमाल सेना के जवानों, हथियारों, गोला-बारूद और दूसरे जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है। 70 के दशक में बंद हो गया था An-12 का प्रोडक्शन इसका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों तक सामान पहुंचाने के साथ-साथ बाढ़, भूकंप और दूसरी आपदाओं के दौरान राहत सामग्री पहुंचाने में भी किया जाता है। An-12 का उत्पादन 1970 के दशक की शुरुआत में बंद हो गया था, लेकिन इसके कई विमान लंबे समय तक अलग-अलग देशों की वायुसेना और मालवाहक सेवाओं में इस्तेमाल होते रहे हैं। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… थाईलैंड के फुकेट में इमारत में आग, 11 की मौत: बाइक स्टोर से लपटें फैली, पास के ट्रांसफॉर्मर में हुआ था धमाका थाईलैंड के फुकेट द्वीप पर सोमवार तड़के एक इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हुए हैं। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मोटरसाइकिल किराए पर देने की दुकान थी और ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल कोलंबिया में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी और एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या; राहुल का 12 साल में छठा अमेरिकी दौरा
    Next Article
    शहबाज-मुनीर की जोड़ी दुनिया के प्रभावशाली मुस्लिमों में नंबर-1:सऊदी, तुर्किये से रक्षा समझौता वजह बना; टॉप-50 में मौलाना मदनी एकमात्र भारतीय

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment