Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Noida Airport की पहली उड़ान: Yogi Adityanath के बुलावे पर Lucknow पहुंचे Jewar के किसान

    1 hour ago

    2

    0

    नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, वे सोमवार को उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने, जब उन्होंने नवसंचालित हवाई अड्डे से पहली यात्री उड़ान में सवार होकर लखनऊ के लिए उड़ान भरी। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र से आए ग्रामीणों के समूह में शामिल कई महिलाएं हाथों में बोर्डिंग पास लिए हवाई अड्डे पहुंचीं। यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से संचालित पहली यात्री उड़ान थी। लखनऊ पहुंचने पर इन यात्रियों का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करना था। यात्रियों में ऐसे परिवार भी शामिल थे, जिन्होंने परियोजना के पहले चरण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दी थी और अब अपनी कृषि भूमि को विकास के नए केंद्र के रूप में परिवर्तित होते देख रहे हैं। ऐसे ही एक यात्री अबरार खान ने कहा, ‘‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लखनऊ जाने वाली पहली उड़ान में यात्रा करना हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है। जिस सपने को हमने देखा था, वह आज हमारे सामने साकार हो रहा है।’’ उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से पहली उड़ान का हिस्सा बनने का निमंत्रण मिला था, जिसे उन्होंने सम्मान की बात बताया। निकटवर्ती गांव की निवासी हेरा राशिद ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए कहा, ‘‘हम पहली उड़ान का अनुभव करेंगे। हमारे लिए यह यात्रा नि:शुल्क है और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी होगी।’’ करीब 65 वर्षीय एक किसान ने बताया कि उन्होंने हवाई अड्डे के लिए अपनी 30 बीघा जमीन दी थी और क्षेत्र में हो रहे विकास से वह खुश हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन्हें रोजगार देने का आश्वासन भी मिला था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। एक अन्य महिला यात्री ने कहा कि पहली उड़ान का हिस्सा बनना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए गर्व का विषय है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यात्री सेवाओं की शुरुआत केवल एक हवाई मार्ग का शुभारंभ नहीं है, बल्कि यह हवाई अड्डे की यात्रा में किसानों के योगदान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘‘जिन परिवारों ने राष्ट्रीय हित और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन समर्पित की थी, आज वही परिवार उसी धरती से आसमान की ओर उड़ान भर रहे हैं।’’ सिंह ने कहा कि जो हाथ कभी खेतों में हल चलाते थे, आज उन्हीं हाथों में बोर्डिंग पास हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज जब जेवर के किसान लखनऊ के लिए उड़ान में सवार हुए, तो यह केवल उनकी यात्रा नहीं थी, बल्कि भारत के विकास, किसानों के सम्मान और बदलते उत्तर प्रदेश का प्रतीकात्मक ऐतिहासिक सफर था।’’ नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को यात्री उड़ान सेवाओं की शुरुआत हुई, जिससे क्षेत्र का संपर्क लखनऊ सहित अन्य गंतव्यों से स्थापित हुआ। इस हवाई अड्डे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संपर्क सुविधाओं को मजबूती मिलने तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी। उन्होंने इसी वर्ष 28 मार्च को इसका उद्घाटन किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Noida International Airport: विकास की नींव अन्नदाता, लखनऊ में Yogi करेंगे सम्मान
    Next Article
    Kerala: RSS के कार्यक्रम में पहुंचे VC, भड़के सतीसन बोले- यह गंभीर चूक, जनता से माफी मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment