Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

    4 hours ago

    1

    0

    नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लोधी गार्डन, नेहरू पार्क और ब्रिक्स गार्डन में पांच ‘प्रकृति कैफे’ स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही परिषद ने अपने भवनों की छत पर सौर पैनल लगाने के लिए 54 करोड़ रुपये की परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांच प्रस्तावित ‘प्रकृति कैफे’ निर्माण, संचालन और हस्तांतरण (बीओटी) मॉडल के तहत विकसित किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत एक निजी एजेंसी निर्माण लागत वहन करेगी और एनडीएमसी को सौंपने से पहले इनके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी लेगी। चहल ने कहा, ‘‘पांच कैफे में से दो-दो लोधी गार्डन और नेहरू पार्क में बनाए जाएंगे, जबकि एक शांति पथ स्थित ब्रिक्स गार्डन में प्रस्तावित है। इनके डिजाइन को इस तरह अंतिम रूप दिया जाएगा कि पार्कों की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण प्रभावित न हो।’’ एनडीएमसी परिषद ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 54 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली सौर ऊर्जा परियोजना को भी मंजूरी दी।यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी (रेस्को) मॉडल के तहत लागू की जाएगी और इसकी अवधि 25 वर्ष होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित
    Next Article
    Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment