Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूयॉर्क टाइम्स-स्क्वायर की तर्ज पर काशी में बनेगा 'सनातन स्क्वायर':बड़ी स्क्रीनों पर दिखेंगी लाइव आरतियां, जानिए सरकार का पूरा प्लान

    10 hours ago

    2

    0

    धर्म की नगरी काशी में अब न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर की तरह सनातन स्क्वायर दिखाई देगा। इसकी रूपरेखा वीडीए ने तैयार कर दी है। जल्द ही यह नयी योजना काशी में मूर्त रूप लेने लगेगी। काशी में भी टाइम्स स्क्वायर की तरह बनने वाले इस स्ट्रक्चर को पर्यटन के लिए मील का पत्थर मना जा रहा है। बता दें की धर्म की नगरी काशी, जो अपनी प्राचीनता और आध्यात्मिकता के लिए विश्व विख्यात है। अब आधुनिकता और परंपरा के एक अनूठे संगम से शहर के गुरुधाम चौराहे और उसके आसपास के परिक्षेत्र को एक नए रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत यहां 'सनातन स्क्वायर' बनाया जाएगा, जहां न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और लंदन के पिकाडिली सर्कस जैसी झलक देखने को मिलेगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने इसका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर लिया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रस्ताव के अनुसार यह पूरा क्षेत्र एक ऐसा सार्वजनिक स्थल बनेगा जहां श्रद्धा, संस्कृति, साहित्य और आधुनिक शहरी जीवन एक साथ दिखाई देंगे। लोगों को सुकून के साथ मिलेगी सनातन की झलक सनातन स्क्वायर परियोजना की परिकल्पना उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने की है। कुछ समय पूर्व एक निजी यात्रा के दौरान जब वे लंदन के पिकाडिली सर्कस और न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की से रूबरू हुए, तो उनके मन में विचार आया कि क्यों न काशी में भी एक ऐसा स्थान विकसित किया जाए जहां लोग सुकून के साथ विरासत का आनंद ले सकें। उन्होंने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा, जिसे तुरंत स्वीकृति मिल गई। चौड़ी सड़क, एलिवेटेड पाथवे और पब्लिक स्पेस राज्य मंत्री के अनुसार - इस योजना में गुरुधाम चौराहे पर लगभग 100 से 120 फुट चौड़ी सड़कों का विकास किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ करीब 20-20 फुट चौड़े फुटपाथ (पाथवे) बनाए जाएंगे, जो सड़क से लगभग आठ इंच ऊंचे होंगे। इन पाथवे पर सुंदर चबूतरे, बैठने की जगह और हरियाली विकसित की जाएगी। पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पूरे क्षेत्र को 'साइलेंस जोन' के रूप में विकसित किया जाएगा। लाइव आरती और डिजिटल स्क्रीन इस परियोजना की एक खास विशेषता डिजिटल तकनीक का उपयोग है। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बड़े LED स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिन पर काशी के प्रमुख मंदिरों की आरतियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। लोग यहां बैठकर गंगा, काशी विश्वनाथ, काल भैरव, संकट मोचन और अन्य मंदिरों की आरती देख सकेंगे। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। डमरू, त्रिशूल और शाकाहारी फूड जोन ‘सनातन स्क्वायर’ योजना में चौराहे पर डमरू और त्रिशूल की विशाल प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। शाम के समय यहां लोक गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जो उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए विशेष जोन बनाया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और आधुनिक शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध होंगे। यह स्थान केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि एक सोशल और कल्चरल साइट के रूप में भी विकसित किया जाएगा। काशी की संस्कृति और अध्यात्म से हो रही तैयार ‘सनातन स्क्वायर’ की सबसे खास बात इसका वैश्विक शहरी मॉडल है। इसमें लंदन के पिकाडिली सर्कस, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर , मिडटाउन मैनहट्टन और ब्रॉडवे तथा सेवेंथ एवेन्यू की झलक को शामिल किया जाएगा। हालांकि यह पूरी योजना भारतीय संस्कृति और काशी की आध्यात्मिकता के आधार पर तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य विदेशी शहरी संरचनाओं की सुविधा और आकर्षण को भारतीय धार्मिक वातावरण के साथ जोड़ना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 8 हजार घरों की बिजली कटेगी:रविवार को 5 घंटे मेंटेनेंस के कारण शटडाउन रहेगा
    Next Article
    अमरोहा में शिक्षकों का धरना:पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों पर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment