Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG का IPL मैच:एंट्री के लिए फैंस की लाइन, बोले- आई लव सरपंच साहब, पंजाब दा शेर अय्यर

    10 hours ago

    2

    0

    पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं। वहीं, मैच देखने के लिए फैंस भी स्टेडियम पहुंच रहे हैं। गेट पर एंट्री के लिए फैंस की लाइन लगीं हैं। लोगों बच्चों के साथ मैच देखने पहुंच रहे हैं। इस दौरान बच्चे पंजाब किंग्स का टैटू बनवाते दिखे। फैंस में पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर को लेकर क्रेज दिख रहा है। उन्हें सरपंच का नाम दिया गया है। फैंस यही कह रहे हैं कि आज सरपंच साहब श्रेयस अय्यर 70-80 रन बनाएंगे। पंजाब की नजरें इस घरेलू मैदान पर हैट्रिक लगाने की हैं, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले पंजाब ने जीते हैं। वहीं लखनऊ अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है और पिछले दोनों मैच लगातार हार चुकी है। 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से हार का सामना कर चुकी है। पंजाब किंग्स अंक तालिका में 9 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रही है। उसने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। उसने पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स का इस सीजन में पावर प्ले में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने लखनऊ के मुकाबले पावर प्ले में ज्यादा रन बनाए हैं। पंजाब ने पावर प्ले के ओवरों में चार पारियों में 277 रन बनाए हैं, वहीं लखनऊ ने पांच पारियों में 252 रन बनाए हैं। मैच देखने पहुंच रहे फैंस के PHOTOS... मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL-राजस्थान ने कोलकाता को 156 रन का टारगेट दिया:52 रन पर KKR का चौथा विकेट गिरा, जडेजा ने अंगकृष रघुवंशी को आउट किया
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी का शिकार करते ही वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बज गया डंका

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment