Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निवेश के नाम पर महिला से 5.30 लाख की ठगी:हापुड़ में 5 आरोपियों पर केस दर्ज, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में निवेश के नाम पर एक महिला से 5.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मोहल्ला श्रीनगर निवासी लीना शर्मा ने शिकायत में बताया कि 6 मार्च 2021 को गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र के सेक्टर-9 सम्राट चौक निवासी विक्रांत शेखावत उनके घर आया था। उसने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए फरीदाबाद स्थित ग्लोबल स्टार मेकर नामक कंपनी की निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कम समय में अधिक मुनाफा होने का लालच दिया। कुछ दिन बाद विक्रांत शेखावत दो अन्य लोगों के साथ फिर महिला के घर पहुंचा। इस दौरान उनके साथ नई दिल्ली के रोहिणी निवासी गजेंद्र सिंह राजपूत भी शामिल था। तीनों ने मिलकर महिला पर निवेश करने का दबाव बनाया। उनके झांसे में आकर महिला ने अपने पति के एसबीआई बैंक की रेलवे रोड शाखा स्थित खाते से चार लाख रुपये का चेक दिया और करीब 1.30 लाख रुपये नकद भी दिए। कंपनी में आईडी बनवाकर निवेश कराया इसके अलावा, आरोपियों ने महिला से कंपनी में अलग-अलग आईडी बनवाकर करीब 5.15 लाख रुपए का अतिरिक्त निवेश भी करवा लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला के परिचितों के मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिए और उन्हें भी इसी तरह निवेश के लिए प्रेरित किया। बाद में महिला जब फरीदाबाद स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंची तो वहां कंपनी के सीएमडी राजेश भारद्वाज, बल्लभगढ़ निवासी वीरेंद्र कुमार आर्य और रेवाड़ी के बवाल क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी एमडी सुशील कुमार मौजूद मिले। महिला का आरोप है कि एक वर्ष के भीतर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने सख्ती से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया- महिला से 5.30 लाख रुपए की ठगी के मामले में 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बार-बार खाली हो रहे पेट्रोल पंप:लगीं लंबी लाइनें; संचालक बोले- लोग अफवाह में हैं, ईंधन की कोई कमी नहीं
    Next Article
    आगरा में महिला बोली- पार्षद पति रोज मारता है:दहेज में रुपए लाने का दबाव बनाया; प्रेग्नेट होने पर गर्भपात कराया, 8 लोगों पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment