Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि अष्टमी पर मन्दिरों में भक्तों की भीड़:कानपुर के तपेश्वरी और बारादेवी में लंबी कतारें, आज कन्याभोज का विशेष महत्व

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शहर के प्रसिद्ध बारा देवी मंदिर और तपेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन के कारण भीड़ अधिक होती है। मंदिरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जिन्हें व्यवस्थित करने के लिए मन्दिर प्रशासन और पलिस लगातार प्रयास कर रही है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मन्दिरों मे प्रसाद के लिये चुनरी और नारियलों की दुकानों मे खास भीड़ दिख रही है। दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त हाथों में नारियल, प्रसाद लेकर पहुंच रहें हैं। भक्त मन्दिरों मे मन्नत मांग कर कन्या भोज भी करा रहें हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अष्टमी तिथि पर सिद्धपीठ विंध्याचल में भक्तों का रेला:मिर्जापुर में भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन अलर्ट
    Next Article
    हाथरस में देवी महागौरी की पूजा:चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment