Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दूबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरु और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे

    3 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने उनके पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की है। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत के दौरान पटनायक ने कहा- बीजेपी सांसद ने जो बयान दिया है, वह काफी आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। दरअसल, 27 मार्च को निशिकांत ने दावा किया था कि 1962 में चीन से युद्ध के दौरान बीजू पटनायक, तत्कालीन PM जवाहरलाल नेहरू, अमेरिका और CIA (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) के बीच कड़ी थे। इस दावे पर नवीन पटनायक ने कहा- मैं उस समय करीब 13 साल का था और मुझे याद है कि चीनी हमले को लेकर बिजू बाबू कितने गुस्से में थे। उन्होंने उसे रोकने के लिए क्या-क्या किया। BJD सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया बीजद ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल का स्तर इतना गिर गया है कि इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। इसके विरोध में BJD के सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। निशिकांत ने कहा था- अमेरिका के पैसे से भारत 1962 में चीन से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा- अमेरिका को शक था कि चीन एक दिन तिब्बत पर कब्जा कर सकता है। इसलिए उसने वहां अपने सैनिक और CIA एजेंट भेजे थे। भाजपा सांसद ने आगे कहा- अमेरिका का दलाल नेहरु-गांधी परिवार, आज ही के दिन यानी 27 मार्च 1963 को ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीजू पटनायक अमेरिका पहुंचे थे। हमने 1962 का चीन के साथ युद्ध अमेरिका के कहने पर और उसके पैसे से लड़ा था। उन्होंने आगे कहा- दलाई लामा के भाई अमेरिका के संपर्क में थे। 1959 में दलाई लामा अमेरिकी मदद से भारत पहुंचे थे। बीजू पटनायक नेहरु, और अमेरिकी CIA के बीच कड़ी थे। 1963-64 में भारत ने अमेरिकी सेना को नंदा देवी में परमाणु परीक्षण हथियार दिया और U2 प्लेन के लिए ओडिशा का चारबतीया एयर बेस गिरवी रखा। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63 और 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे एक स्वतंत्रता सेनानी और एविएटर थे। वे 1947 में इंडोनेशिया के स्वतंत्रता सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान भरने जैसे साहसिक मिशनों के लिए जाने जाते हैं। साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी महत्वपूर्ण अभियानों में उनकी भूमिका रही थी। उनके निधन के बाद 1997 में उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (BJD) की स्थापना की। नवीन ने 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। ------------------------------- रुपया गिरने पर लोकसभा में हंगामा; सीतारमण बोलीं- इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड से बैंकिंग क्षेत्र में सुधार आया वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड (IBC) देश के बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने में प्रमुख और अत्यंत महत्वपूर्ण फैक्टर रही है, जिसमें नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की वसूली भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी:केरल में राहुल बोले- मोदी ट्रम्प के दबाव में, इसी तरह पिनाराई पर पीएम का दबाव
    Next Article
    लोकसभा में नक्सलवाद से मुक्ति पर चर्चा:महुआ बोलीं- आज देश राइटविंग आतंकवाद से त्रस्त; इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment