Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवजातों में थायरॉयड पर मुजफ्फरनगर में सेमिनार:विशेषज्ञ बोले- समय पर जांच से बच्चों की कमजोरी रोकी जा सकती है

    10 hours ago

    2

    0

    विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं में जन्मजात थायरॉयड कमी (कंजेनिटल हाइपोथायरॉयडिज्म) पर एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अस्पताल की CMS डॉ. आभा आत्रेय की अध्यक्षता में प्रथम तल स्थित मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ। सेमिनार का मुख्य विषय 'कंजेनिटल हाइपोथायरॉयडिज्म - नवजातों में शीघ्र निदान एवं प्रबंधन' (Congenital Hypothyroidism - Early Diagnosis Management in Newborns) था। इसमें नवजात शिशुओं में इस गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन SNCU के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुज राजवंशी ने किया। डॉ. अनुज राजवंशी ने बताया कि जन्मजात थायरॉयड कमी एक ऐसी बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान न होने पर बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने जोर दिया कि यदि जन्म के शुरुआती दिनों में जांच कर बीमारी का पता लगा लिया जाए और तुरंत उपचार शुरू कर दिया जाए, तो बच्चा सामान्य बच्चों की तरह स्वस्थ जीवन जी सकता है। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को नवजात स्क्रीनिंग, शुरुआती जांच, उपचार प्रबंधन और बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को इस बीमारी के लक्षणों और जांच के महत्व के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। सेमिनार में डॉ. फैजल परवेज़, डॉ. राधा चौधरी, डॉ. नीरज, डॉ. संयम, डॉ. भावना और डॉ. स्वाति सहित कई अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को इस गंभीर लेकिन समय रहते नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 12वीं तक के स्कूल बंद:गर्मी के चलते डीएम ने दिया आदेश, तापमान 45 डिग्री पहुंचा
    Next Article
    देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:बहराइच पुलिस से आरोपी लंगड़ाते हुए कान पकड़ करके मांगा माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment