Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नांदेड़ में 2027 तक जलापूर्ति योजना बनाएं अधिकारी: Ashok Chavan ने दिए निर्देश

    1 day ago

    5

    0

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने नांदेड़-वाघाला नगर निगम को अगस्त 2027 तक शहर में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक जल प्रबंधन योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चव्हाण ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से नागरिकों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने और रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने को भी कहा।अधिकारियों के अनुसार, चव्हाण ने इस वर्ष कम बारिश के कारण जल भंडार में आई भारी गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सामने आगामी गर्मियों और अगस्त 2027 में संभावित अगले मानसून तक उपलब्ध जल संसाधनों का उचित प्रबंधन करने की बड़ी चुनौती है। चव्हाण ने जरूरत पड़ने पर सीमित मात्रा में जलापूर्ति करने का सुझाव भी दिया।साथ ही, उन्होंने पानी की अनधिकृत निकासी रोकने के लिए पुलिस की मदद लेने को कहा। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की कुल 358 तहसीलों में से 308 को सूखाग्रस्त घोषित किया है। चव्हाण ने नगर निगम की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत लंबित परियोजनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी लातूर जिले में जल संकट का सामना कर रहे 271 गांवों और बस्तियों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 380 कुओं और बोरवेल का अधिग्रहण किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Akwan Alert | 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सीएम मोहन चरण माझी ने की तैयारियों की समीक्षा, रेलवे ने सक्रिय किए 'वॉर रूम'
    Next Article
    दिल्ली के IGI Airport पर टली बड़ी सुरक्षा चूक! बिना टिकट Terminal-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे युवक को CISF ने चंद सेकंड में दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment