Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंदनी गुप्ता रायबरेली में बनीं जिला टॉपर:12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा में मिले 93.8 प्रतिशत अंक

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली जनपद के सराय मुगला, राही क्षेत्र की मेधावी छात्रा नंदनी गुप्ता ने यूपी बोर्ड की 12वीं (विज्ञान वर्ग) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 469 अंक (93.8%) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। नंदनी के पिता सुशील कुमार एक परिश्रमी किसान हैं, जबकि उनकी माता पूनम गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद नंदनी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। परिवार में नंदनी के साथ एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन भी हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। अन्य बच्चों को मिलेगी प्रेरणा नंदनी वीणा पाणी इंटर कॉलेज, मलिकमऊ, रायबरेली की छात्रा हैं। विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नंदनी की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी नई प्रेरणा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री गुर्जर का बयान:विपक्ष पर लगाया महिलाओं के अपमान का आरोप
    Next Article
    लखनऊ की टॉपर न्यूरोलॉजिस्ट बनकर जिंदगी बचाना चाहती हैं:10वीं में अद्रिजा-आरोही टॉपर, 96.17% नंबर; टीचरों संग भांगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment