Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेशनल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित:मुख्य अतिथि श्रुति शर्मा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के नेशनल पब्लिक स्कूल सोदा में पुरस्कार वितरण और दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रुति शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्रा, निदेशक राजीव शंकर मिश्रा और प्रधानाचार्या मृदुला सिंह बघेल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. जे.एन. पांडेय, दिनेश कुमार त्रिपाठी, अवनीश यादव, अशोक मिश्रा, अनिल मिश्रा, रवि प्रकाश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। यूकेजी के बच्चों का दीक्षांत समारोह वेद मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। नर्सरी से कक्षा 11 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि श्रुति शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पुरस्कार केवल उपलब्धि का प्रतीक है। असली सफलता निरंतर मेहनत और अनुशासन में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्रा ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण करना है। प्रधानाचार्या मृदुला सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को विनम्रता के साथ आगे बढ़ने और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया मिश्रा, खुशबू शुक्ला, अनुपमा कुशवाहा, विद्युभूषण मिश्रा और अर्पिता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। भटनी शाखा की प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HDB फाइनेंस ऑफिस की छत पर जनरेटर में लगी आग:पीलीभीत के छतरी चौराहे पर मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    बरेली को मिली 47 करोड़ की सौगात:98 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, चमचमाएंगी शहर से गांव तक की सड़कें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment