Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे में धुत युवक ने सिपाही की कार तोड़ी:बिठूर में परिवार संग लौट रहे थे, युवक ने गाड़ी पर पथराव; शीशे चकनाचूर

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करने और सिपाही की कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बिठूर निवासी और लखनऊ में तैनात सिपाही प्रवल प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सूबेदार नगर में रहते हैं। 27 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक युवक ने नशे की हालत में विवाद करना शुरू कर दिया। रास्ते में रोका, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तहरीर के अनुसार, रास्ते में प्रियाशू उर्फ राजा ठाकुर नशे की हालत में उनकी गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। सिपाही ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और लगातार अभद्रता करता रहा। आरोप है कि युवक ने सिपाही को जान से मारने की धमकी भी दी। हालात बिगड़ते देख सिपाही किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंच गए। घर के बाहर खड़ी कार पर ईंटों से हमला पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी उनके घर के बाहर पहुंच गया और वहां खड़ी उनकी कार पर ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में कार के सभी शीशे टूट गए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी सूचना मिलने पर बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिपाही प्रवल प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रियाशू उर्फ राजा ठाकुर पुत्र अजीत सिंह, निवासी सूबेदार नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा, 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
    Next Article
    शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने का मुद्दा लोकसभा पहुंचा:सपा सांसद आनंद भदौरिया ने की कार्रवाई मांग, बोले- आजीवन कारावास हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment