Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Narendra Modi का GTA पर बयान, आजम को सुप्रीम राहत और Trump-Xi वार्ता समेत प्रमुख घटनाक्रम

    23 hours ago

    1

    0

    भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-अर्थ16 : फिक्की मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से जरूरी सुधारों के लिए सुझाव मांगे नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से देश की आगे की वृद्धि के लिए जरूरी सुधारों के बारे में बिना किसी झिझक के सुझाव देने को कहा।दि15 : मोदी जीटीए विकास प्रधानमंत्री मोदी ने जीटीए का उदाहरण देकर देश की प्रगति बताई, युवाओं तक विकास का संदेश पहुंचाया नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकप्रिय वीडियो गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ (जीटीए) का उदाहरण देते हुए पिछले 12 साल में भारत की विकास यात्रा को रेखांकित किया।दि22 : कांग्रेस मोदी गेम कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर तंज: जीटीए-6 में अपराधी जोड़ी भी है नयी दिल्ली, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6’ (जीटीए-6) का उल्लेख किए जाने पर बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा करना उचित ही है, क्योंकि इस वीडियो गेम में एक ‘अपराधी जोड़ी’ की कहानी दिखाई गई है।अर्थ10 : फिक्की डीईए सचिव उद्योग वेतन में ठहराव दूर करे उद्योग जगत, इससे मांग और आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती: डीईए सचिव नयी दिल्ली, आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) की सचिव अनुराधा ठाकुर ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से वेतन में ठहराव की स्थिति दूर करने का आग्रह किया।दि20 : न्यायालय लीड आजम खान न्यायालय ने ईडी की याचिका खारिज की, अंतरिम जमानत पर रहेंगे आजम खान नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत देने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को बृहस्पतिवार को बरकरार रखते हुए उनकी जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका खारिज कर दी।प्रादे50 : महाराष्ट्र शिवसेना नेता प्रदर्शन बाल ठाकरे की तस्वीर वाला कागज फाड़ने पर शाइना के खिलाफ शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मुंबई, मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शिवसेना नेता शाइना एनसी के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिन पर एक कार्यक्रम के दौरान दिवंगत नेता बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का आरोप है।प्रादे53 : केरलम पद्मजा भाजपा पद्मजा वेणुगोपाल ने भाजपा छोड़ी, कहा- पार्टी में शामिल होने का फैसला एक ‘गलती’ थी तिरुवनंतपुरम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने का उनका फैसला ‘‘जल्दबाजी में लिया गया एक गलत निर्णय’’ था।वि13 : अमेरिका भारत लोकतंत्र राहुल भारतीय लोकतंत्र ‘पवित्र’ है, चुनावों का बहिष्कार करने से यह खत्म हो जाएगा : राहुल गांधी वाशिंगटन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र ‘‘पवित्र’’ है और कांग्रेस तब तक चुनावी हार का सामना करने को तैयार है जब तक लोगों को यह एहसास नहीं हो जाता कि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।वि19 : चीन ट्रंप शी वार्ता शी चिनफिंग से मुलाकात में ट्रंप ने की दोस्ती की तारीफ, चीन से और अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का आग्रह शेनझेन (चीन), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की और इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के बीच दोस्ती और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही जारी रखने में उनकी साझा रुचि की सराहना की।खेल14 : खेल हॉकी सविता सविता को पहली बार जारी टाइम 100 नेक्स्ट भारत सूची में मिली जगह नयी दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता को पहली बार जारी ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ भारत सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में देश के भविष्य को आकार देने में योगदान देने वाली विभिन्न क्षेत्रों की 100 हस्तियों को जगह दी गई है।खेल18 : खेल बैडमिंटन लीड भारत सात्विक-चिराग हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में, रक्षिता ने ओलंपिक चैंपियन को हराकर उलटफेर किया कोवलून (हांगकांग), भारत की रक्षिता रामराज ने बृहस्पतिवार को यहां हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए तोक्यो ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई को सीधे गेम में हरा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में 2008 के Murder Case का भगोड़ा आरोपी UAE से भारत लाया गया
    Next Article
    कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment