Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माता-लेखक सीएल सैनी शामली पहुंचे:विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना अध्यक्ष से की मुलाकात, सनातन के प्रचार-प्रसार पर चर्चा

    3 hours ago

    2

    0

    मुंबई के प्रसिद्ध निर्माता और लेखक सीएल सैनी हाल ही में शामली पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक धारावाहिकों के निर्माण पर चर्चा की। सीएल सैनी ने विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पूरे भारत में अपनी पहचान बना चुका है और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म उद्योग में धर्म या जाति के बजाय केवल कला और प्रतिभा के दम पर काम मिलता है। सैनी ने कई बड़े टीवी चैनलों के लिए धार्मिक धारावाहिकों की पटकथाएं लिखी हैं और उनका निर्माण किया है। 'देवों के देव... महादेव' और 'सिया के राम' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक उन्हीं के द्वारा निर्मित हैं। हाल ही में उन्होंने 'स्नो ब्राइड' नामक एक वेब सीरीज का भी निर्माण किया है, जो हंगामा ओटीटी पर प्रसारित होगी। उनके बनाए धारावाहिकों के माध्यम से देश-विदेश में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार हुआ है और कई मंदिरों का निर्माण भी संभव हो पाया है। मूल रूप से सरसावा, सहारनपुर के रहने वाले सीएल सैनी का नाम आज धार्मिक और ऐतिहासिक धारावाहिकों की दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने, उसकी संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धार्मिक धारावाहिकों और फिल्मों का निर्माण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे आगे भी धार्मिक विषयों पर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को भी याद किया। सैनी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया था। ऐसे महान महापुरुषों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और हमें उनके आदर्शों व बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा- सी एल सैनी द्वारा लिखित लोकप्रिय धारावाहिकों में प्रमुख हैं। सिया के राम, देवों के देव महादेव, परमावतार श्रीकृष्ण, सिंहासन बत्तीसी,जय जय जय बजरंगबली, महिमा शनिदेव की, रामायण, पृथ्वीराज चौहान, नागिन, विक्रम और बेताल, लड्डू गोपाल आदि उन्होंने ही लिखे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बॉलीवुड फिल्म निर्माण के माध्यम से सनातन धर्म, और भारतीय सभ्यता और संस्कृति की गहरी झलक जनता के सामने प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर दीपक सैनी ,स्थानीय कलाकार लाल सिमघ लचक आदि ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए कलम की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है और श्री सीएल सैनी व्यक्तित्व देश और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है । दीपक सैनी,लालसिह सैनी भजन गीतकार , प्रवीण तरार लेखक,संजय सैनी, रिंकु सैनी,आदि ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में तकनीकी संस्थानों की परीक्षाएं 4 मई से:6 जून तक चलेंगी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article
    बागपत के निवाड़ा में महिला की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, शिनाख्त का प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment