Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माणाधीन सरयू पुल से सरिया का बंडल गिरा:बलिया में दो मजदूरों की दबकर मौत, एक गंभीर; 650 करोड़ से बन रहा

    5 hours ago

    1

    0

    बलिया में एक निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से 4 मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण पुल का पूरा ढांचा ढह गया। हादसे के तुरंत बाद ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को फौरन ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी पुल निर्माण के दौरान सरिया स्ट्रेक्चर गिरने से 4 मजदूर घायल हो गए थे। बावजूद उनके सेफ्टी का विशेष इंतजाम नहीं किया गया। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 65 किमी. दूर बेल्थरा रोड के तुर्रतीपार पुल का है। देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से जानिए... मधुबनी गांव में आर एन सी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 650 करोड़ रुपए की महापरियोजना का काम पिछले 8 महीने से चल रहा है। बुधवार को तुर्रतीपार पुल पर पिलर निर्माण के दौरान सरिया बांधते समय लोहे का ढांचा अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर दब गए। ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने पप्पू (30 वर्ष) और अमित (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। ये दोनों मजदूर लखीमपुर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के खैरा पुरवा के निवासी थे। तीसरे घायल मजदूर जुगल (27 वर्ष) का उपचार चल रहा है, जो पीलीभीत जिले के मदप टांडा थाना क्षेत्र के दुबिया का निवासी है। जबकि एक अन्य मजदूर को हल्की चोटें आईं। पहले भी हो चुका है हादसा ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बेल्थरा रोड के सरयू नदी पर बन रहे पुल के निर्माण के दौरान 28 जनवरी को भी सरिया स्ट्रेक्चर गिरने से बिहार के चार मजदूर अमीर अंसारी, इस्माइल, नूर मोहम्मद और अब्दुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद भी उनके सेफ्टी का इंतजाम नहीं किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मानी जा रही है। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने भी घटना स्थल का दौरा किया। लेकिन वहां पर उन्हे कोई मौजूद नहीं मिला। पेटी कांट्रैक्टरों को दिया जा रहा काम पिपरौली बड़ागांव के पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान ने बताया कि जो यह बड़े बड़े पुल का काम चल रहा है। इसकी बड़ी कंपनियां प्रोजेक्ट ले लेती हैं। लेकिन वह इनको बनाने के लिए पेटी कांट्रैक्टरों को काम दे देती हैं। जिनके पास सारी व्यवस्था नहीं होती है। इस वजह से ऐसी घटना हो रही है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बाताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रहा है। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में हर रोज 10 हजार सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी:LPG किल्लत की अफवाह से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों के बाहर लंबी कतार लखनऊ में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी है। केंद्र सरकार की कमर्शियल सिलेंडरों पर कंडीशनल रोक, 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था और अचानक बढ़ी मांग ने सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ा दिया है। 5 मार्च के बाद लागू हुए नए दिशा-निर्देशों ने राजधानी में गैस वितरण व्यवस्था को प्रभावित किया है। कमर्शियल सिलेंडरों के उपयोग और आवंटन पर सख्ती के चलते होटल, ढाबे और छोटे कारोबारियों की निर्भरता घरेलू सिलेंडरों पर बढ़ी, जिससे डिमांड में तेजी आई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल:तीन अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार, पहले से भी दर्ज हैं आरोपियों पर कई मामले
    Next Article
    मुरादाबाद में पैसे को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूसे:एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटा, 4 घायल; मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment