Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी उत्थान समिति का 14वां स्थापना दिवस मनाया गया:संभल में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रंगारंग कार्यक्रम, जागरूकता पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत नारी उत्थान समिति का 14वां स्थापना दिवस मनाया गया। थाना हयातनगर क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी व जागरूकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम निधि पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य, विशिष्ट अतिथि मिताली गुप्ता, अल्पना आर्य, मीनू रस्तोगी और रेखा वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत गीत से हुई। इसके बाद समिति की सदस्यों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। नारी उत्थान समिति इसी दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि समिति निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करती है और 'मिशन शक्ति' के तहत गांवों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिताली गुप्ता ने की और संचालन अदिति वर्मा ने किया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के राजपुर गांव में मेले में जमकर मारपीट, VIDEO:दो पक्षों के बीच कहासुनी, लाठी-डंडों से हमला, कई घायल
    Next Article
    सीतापुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:अयोध्या से लखनऊ जा रहा था, आत्महत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment