Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नॉनस्टॉप ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, दरोगा की मौत:औरैया से कानपुर जाने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे, प्लेटफॉर्म पर मुंह के बल गिरे

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के फंफूद स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय दरोगा का बैलैंस बिगड़ गया। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर गिर गए। गिरने से सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। लोगों ने एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दरोगा बांदा के रहने वाले थे और औरैया के जिला न्यायालय में उनकी तैनाती थी। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन का फंफूद में स्टॉप नहीं हैं, इसके बावजूद दरोगा ने ट्रेन के थोड़ा धीमा होने पर उसमें चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने घर वालों को सूचना दी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बांदा के रहने वाले दरोगा सूरज बली (48) पुत्र गंगवा की तैनाती औरैया के जिला न्यायालय में थी। वह यहां पर रूम लेकर अकेले रहते थे, जबकि फैमिली बांदा में ही रहती है। सूरज बली आज बांदा जाने के लिए निकले थे। औरैया से बांदा की डायरेक्ट ट्रेन न होने से वह पहले कानपुर जा रहे थे। कानपुर से बांदा के लिए ट्रेन पकड़नी थी। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डेली ट्रेन है। इसका फंफूद पर ठहराव नहीं है, लेकिन क्रासिंग के पास कॉशन लगा था, जिसकी वजह से कुछ धीमी हो गई थी। बैलेंस बिगड़ा तो प्लेटफॉर्म पर गिरे दोपहर 12.50 पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और थोड़ी धीमी हुई तो सूरज बली चढ़ने की कोशिश करने लगे। अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर मुंह के बल गिर गए। पास खड़े एक सफाईकर्मी ने उन्हें खींचने की कोशिश की, लेकिन तब क वह गिर गए। गिरने से सूरज बली के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पहुंचने तक होश में थे सीएचसी पहुंचने तक वह होश में थे। शुरुआती उपचार के बाद डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने मामले की जांच की और घर वालों को सूचना दी। ------------------ यह खबर भी पढ़ें…. बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया:न खून निकला, न बेहोश हुआ; बुलंदशहर में पैर फिसलने से हादसा बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, Video
    Next Article
    ईद पर प्रिया सरोज ने रिंकू को लगाई वीडियो कॉल:बच्चे बोले-ईद मुबारक, ईरान पर हमले के विरोध में अमेरिका मुर्दाबाद के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment