Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले में उतरने वाले पार्षद बोले:कानपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों का 5 घंटे इंतजार किया, पब्लिक ने सवाल किया तो खुद सीवर नाला में उतर गया

    2 hours ago

    1

    0

    वार्ड के अंतर्गत महेश बिल्डिंग के पास पब्लिक अपशब्द कह रही थी। मैं 5 घंटे से सीवर-नाला सफाई के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों का इंतजार कर रहा था। मुझे लगा मेरी जिम्मेदारी है, जनता ने मुझे वोट दिया है। कई दिनों से जलकल के अधिकारी सिर्फ समय दे रहे थे, इसलिए मैं खुद ही नाले में सीढ़ी लगाकर उतर गया। यह कहना है बाबूपुरवा वार्ड 105 के सपा पार्षद मोहम्मद मेराज का। 16 अप्रैल, गुरुवार को इलाके में नाला-सीवर भरने की समस्या के बाद वे खुद सफाई के लिए नाले में उतर गए थे। उन्होंने कहा, मेरे वार्ड में सीवर-नाला की बड़ी समस्या है। इलाके में 1971 में चीनी मिट्टी की सीवर लाइन पड़ी है। इसकी वजह से आए दिन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में नाला-सीवर चोक हो जाता है। 2 साल से कई जगह सीवर लाइन का काम तो कराया गया है, लेकिन कुछ जगह अभी भी दिक्कत है। ऐसे में जब नाला-सीवर चोक की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोग शिकायत करते हैं, तो मैं जलकल और संबंधित अधिकारियों से समाधान के लिए कहता हूं। लेकिन जोन के अधिकारियों का एक महीने मे ही ट्रांसफर हो जाता है, जिसकी वजह से वे इस क्षेत्र की समस्या को भली-भांति समझ नहीं पाते। मेरा उनसे परिचय भी खास नहीं हो पाता। जिस नाले में मैं खुद उतरा, वहां कई दिनों से नाला-सीवर लाइन चोक थी। मैंने कई बार अधिकारियों को बताया, लेकिन मुझे कई दिनों तक सिर्फ समय दिया जाता रहा आज आएंगे, कल आएंगे। उस दिन गुरुवार को मैंने अधिकारियों का वहीं 5 घंटे तक इंतजार किया। जब कोई नहीं आया, तो वहां मौजूद लोग मुझसे सवाल करने लगे। कुछ लोगों ने मुझे गलत भी कहा। मुझे लगा मेरी जिम्मेदारी है, इसलिए मैंने शर्ट उतारी और नाले के भीतर उतर गया। जब इसका वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, तो थोड़ी ही देर बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए और काम भी शुरू हो गया। अब समस्या का समाधान भी कर दिया गया है। बस यही बात है कि अधिकारी कम से कम यह बता दें कि कब आएंगे और कब काम होगा, ताकि मैं भी अपनी जनता को बता सकूं कि समस्या का समाधान कब तक हो जाएगा। लेकिन केवल आश्वासन देने से इलाके में समस्या बढ़ जाती है। हालांकि अब अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर केंद्रीय विद्यालय में CISF ने दिया अग्निशमन प्रशिक्षण:राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के तहत बच्चों को मॉक ड्रिल दिखाई गई
    Next Article
    वक्फ संपत्ति हड़पी, उर्स मेले के लाखों गबन:बांदा में 3 साल में हड़पे 6.14 लाख की धोखाधड़ी, 10 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment