Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले की सफाई के दौरान जेसीबी की टक्कर से झुका...पोल:7000 उपभोक्ता प्रभावित, विद्युत विभाग ने दर्ज कराई शिकायत

    6 hours ago

    2

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में बिजली वितरण घर संख्या 270 के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई के दौरान एक जेसीबी मशीन की टक्कर से विद्युत पोल झुक गया। इस घटना के चलते करीब 7000 बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के एसडीओ एम. बी. सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। साथ ही अपने जेई के जरिए थाना सिविल लाइंस में नगर पालिका की लापरवाही बताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसडीओ एम. बी. सिंह ने कहा कि नाले की सफाई जैसे कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है, लेकिन यहां गंभीर लापरवाही बरती गई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी और होमगार्ड की परीक्षाओं के चलते बिजली की मांग अधिक है, ऐसे में इस घटना से आम जनजीवन और सरकारी कार्य प्रभावित हुए। घटना के बाद विद्युत विभाग ने तेजी दिखाते हुए लगभग दो दर्जन कर्मचारियों को मौके पर लगाया। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद झुके हुए पोल को सीधा किया और विद्युत लाइन को दुरुस्त किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है और कार्यालय में इसकी जानकारी की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया, 6 महीने पहले हुई थी लवमैरिज
    Next Article
    अमरोहा में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने डीएम से कहा- बिना सहमति के लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment