Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली सोना देकर ठगी करने वाले सरकारी टीचर पति-पत्नी गिरफ्तार:गिरोह में रिश्तेदार भी शामिल, लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले सरकारी टीचर पति-पत्नी पकड़े गए हैं। ये दोनों पहले लोगों से दोस्ती करके नजदीकी बढ़ाते थे। इसके बाद रिश्तेदारों से मिलकर उनके साथ ठगी करते थे। मोहम्मद अफसर बदायूं के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसकी पत्नी दानिशा फातिमा लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित कालीचरन इंटर कॉलेज में टीचर है। पुलिस ने दोनों के साथ महिला के भाई को भी गिरफ्तार किया है। ये तीनों मूल रूप से जिला संत कबीर नगर जिले के रहने वाले हैं। आरोपी पति-पत्नी लखनऊ में वजीरगंज के बारुदखाना गोलागंज में रहते थे। पुलिस ने इनके पास से नकली सोने के बिस्किट, गहने, 8 मोबाइल, 16 सिम, नकदी और अर्टिगा कार बरामद की है। असली दिखाकर थमाते थे नकली सोना मोहम्मद अफसर और उसकी पत्नी दानिशा फ्रॉड करने के लिए पहले लोगों से दोस्ती कर उनका भरोसा जीतते थे। इसके बाद उन्हें सस्ते में सोना दिलाने का लालच देते थे। पति-पत्नी पहले लोगों को असली सोना दिखाकर सौदा तय करते थे। लेकिन बाद में नकली सोने के बिस्किट व गहने के बदले पैसे लेकर भाग जाते थे। सोना व्यापारी से भी 5 लाख ठगे पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी ने कुशमौरा के रहने वाले सोना कारोबारी सुभाष मौर्य को भी अपने जाल में फंसाया। उन्हें सस्ता सोना देने का झांसा दिया। सुभाष ने 5 लाख रुपए का सोना लेने की बात कही थी। आरोपी 5 अप्रैल को तय डील के मुताबिक सोना देने माल इलाके में पहुंचे। मोहम्मद अफसर ने सुभाष को सोने से भरा बैग दिया। सुभाष अपना बैग स्कूटी की सीट पर रखकर सोना देखने लगा। तभी पति-पत्नी उसका बैग लेकर फरार हो गए। सुभाष दोनों को दौड़ाकर पकड़ पाते, इससे पहले आरोपी भाग निकले। उसे यहीं से शक हो गया। सुभाष ने जब सोने की जांच की तो वो नकली निकला। टीचर और उसके साले पर पहले से मुकदमे सुभाष ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत माल थाने में की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और ठगी का मुकदमा दर्ज किया। सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। गुरुवार रात करीब ढाई बजे काकराबाद अंडरपास पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में आरोपी टीचर मो. अफसर का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ संतकबीर नगर, लखनऊ और महराजगंज जिले के थानों में धोखाधड़ी के 5 मुकदमे दर्ज हैं। अफसर पर पहला मुकदमा संतकबीर नगर के मेंहदावल थाने में 2016 में दर्ज हुआ था। उसके साले अजमल के खिलाफ संतकबीर नगर और महाराजगंज में धोखाधड़ी के 2 मुकदमे दर्ज हैं। संतकबीर नगर और महाराजगंज में दर्ज धोखाधड़ी के 2 मुकदमों में दोनों सह आरोपी हैं। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… 'स्मार्टफोन पर 6 घंटे खर्च करना भी बीमारी':योगी बोले- किडनी खराब तो चल जाएंगे, हार्ट ब्लॉक हुआ तो दूसरे लोक की यात्रा हो जाएगी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अस्पतालों की OPD पर अत्यधिक दबाव है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रोजाना 12,000 से 14,000 मरीज OPD में आते हैं, जबकि पीजीआई में यह संख्या 10,000 से 11,000 के बीच है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ अस्पताल आने पर डॉक्टरों के लिए इलाज करना कितना चुनौतीपूर्ण हो जाता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने रेप की धारा नहीं जोड़ी, पुलिस कमिश्नर तलब:गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से हुई थी दरिंदगी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
    Next Article
    मेरठ के RG कॉलेज में 3 दिवसीय रेंजर्स कैंप:छात्राओं को मिला नए कौशल का प्रशिक्षण, प्राचार्या ने कहा आत्मनिर्भरता की दिशा में जरूरी कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment