Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली सीमेंट केस में पनकी पुलिस की लापरवाही:फैक्ट्री संचालक भाइयों से अब तक पूछताछ नहीं, पुलिस कमिश्नर ने ADCP को फटकारा

    21 hours ago

    1

    0

    पनकी के इस्पात नगर की एक फैक्ट्री नकली सीमेंट तैयार करा बेचने के मामले में गुप्ता बंधुओं की हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत होने के बाद पुलिस ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सशर्त जमानत मिलने के बाद पुलिस ने न ही अब तक आरोपियों से पूछताछ की और न फैक्ट्री किसकी जमीन पर बनाई गई थी, उसके बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही नकली सीमेंट का सैंपल भेजे जाने से अब तक रिपोर्ट भी नहीं आ सकी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच में हीलाहवाली बरतने पर एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार को फोन कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि विवेचक जांच में लापरवाही कर रहा है। आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने चाहिए, पर ऐसा अब तक नहीं किया गया और न ही फैक्ट्री किसकी जमीन पर थी, इसके बारे में जानकारी जुटाई। 14 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर की टीम ने छापा मारा था अडानी ग्रुप की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर की टीम ने 14 अक्टूबर को इस्पात नगर स्थित फैक्ट्री में छापा मारा था। मौके से मुंशी राहुल को गिरफ्तार किया। यहां से बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट, पैकिंग बैग, पैकिंग सामग्री बरामद हुई थी। जिसके बाद अडानी ग्रुप के सेल्स मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। राहुल ने फैक्ट्री का संचालक नीरज गुप्ता व उसके भाई धीरज गुप्ता को बताया। कहा कि संचालक के साझेदार मेरठ के निशांत मित्तल व उनके पिता सुनील मित्तल हैं। फैक्ट्री में डैमेज सीमेंट को बाेरियों में भरकर बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपी निशांत को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, पर उसे रिहा कर दिया गया था। इसी बीच आरोपी भाइयों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी, पर वह खारिज हो गई। दोनों के खिलाफ 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया। आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, हाईकोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। पुलिस कमिश्नर ने मामले में शुक्रवार को एडीसीपी वेस्ट को फोन कर जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि गुप्ता बंधुओं को पूछताछ के लिए बुलाया गया ? जिस पर एडीसीपी ने इनकार कर दिया। फैक्ट्री किसकी जमीन पर है ? इस सवाल का भी एडीसीपी जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्होंने एडीसीपी को कड़ी फटकार लगाकर जांच के आदेश दिए। -------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसमी बीमारियों के मरीज जिला अस्पताल में बढ़े:महराजगंज के इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़े, डॉक्टर ने ठंडे खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी
    Next Article
    नयागंज में दो दुकानों का ताला तोड़कर 35-लाख की चोरी:त्योहार के चलते चार दिन से बंद थी दुकानें, चोरी से पहले तोड़े CCTV कैमरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment