Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी तस्वीरें वायरल कर लड़की की शादी तुड़वाई:जालौन में युवक पर मुकदमा दर्ज, हिरासत में लिया गया

    7 hours ago

    2

    0

    जालौन के कालपी नगर के राजघाट क्षेत्र में एक युवती की शादी टूटने का मामला सामने आया है, जिसमें पड़ोस के युवक पर निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि उसे हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी युवती की शादी कानपुर में तय हुई थी। युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले का रहने वाला रामखिलावन पुत्र रमेश (निवासी हरीगंज, कालपी), जो स्वयं को समाजवादी पार्टी राजनीतिक दल से जुड़ा बताता है, उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उन तस्वीरों को उस युवक को भी भेज दिया, जिससे उसकी शादी तय हुई थी, साथ ही रिश्तेदारों को भी भेजा। युवती का आरोप है कि इस घटना के चलते उसकी शादी टूट गई और उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ आर्थिक शोषण कर रहा था और लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उसने शादी की तो उसके भाई को जान से मरवा देगा। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में कालपी के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार के शिकायती पत्र की जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, दूसरी ओर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वही, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बारिश के साथ पड़े ओले:तापमान में आई गिरावट, जगह-जगह उखड़ गए पेड़; रोड पर गिरा इंडिकेशन बोर्ड
    Next Article
    गोंडा डीएम ने जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक की:निर्धारित दुकानों से पुस्तकें, कॉपियों, यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव बनाने पर कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment