Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौगांवा सादात विधायक समरपाल को 86% जनता ने नकारा:पार्टी में सपा पहली पसंद, अशफाक अली पसंदीदा कैंडिडेट, जानिए भाजपा-बसपा में कौन आगे

    13 hours ago

    2

    0

    अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर दैनिक भास्कर के सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। 86 प्रतिशत जनता ने मौजूदा सपा विधायक समरपाल सिंह को इस बार टिकट नहीं दिए जाने की बात कही है। वहीं, 71 प्रतिशत मतदाताओं ने यहां समाजवादी पार्टी को अपनी पसंदीदा पार्टी बताया है। सर्वे के अनुसार, इसी सीट से सपा के पूर्व विधायक अशफाक अली खां को 78 प्रतिशत मत देकर जनता ने अपना पसंदीदा उम्मीदवार बताया है। सपा के अन्य उम्मीदवारों में मौजूदा विधायक समरपाल सिंह को 10 प्रतिशत और अशोक चौधरी को 5 प्रतिशत मत मिले हैं। पार्टियों की पसंद के मामले में, समाजवादी पार्टी जनता की पहली पसंद रही है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीसरी पसंद के रूप में उभरी है। भाजपा के उम्मीदवारों की बात करें तो, 40 प्रतिशत जनता ने पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को अपनी पहली पसंद बताया है। राहुल चौहान को 28 प्रतिशत और सुधीर चौहान को 12 प्रतिशत मतदाताओं ने पसंद किया है। बसपा से 30 प्रतिशत जनता ने फुरकान अली को अपनी पहली पसंद बताया है। कासिम हुसैन को 20 प्रतिशत और नावेद अयाज को 10 प्रतिशत मत मिले हैं। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा-प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 5 लाख का चेक दिया:गाजीपुर में कटारिया गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मिला, गांव पुलिस छावनी में तब्दील
    Next Article
    कांग्रेस-सपा के खिलाफ महिलाओं को एकजुट कर रही भाजपा:महिला आरक्षण बिल पास न होने देने पर मंडल स्तर पर निकाली जा रहीं पदयात्राएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment