Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागेंद्र पाल जाटव बने बसपा जिलाध्यक्ष:फर्रुखाबाद में पार्टी ने फिर सौंपी जिम्मेदारी, बोले- बहन जी ने भरोसा किया

    21 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नागेंद्र पाल जाटव को फर्रुखाबाद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें एक बार फिर सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद नागेंद्र पाल जाटव ने कहा कि 'बहन जी' (मायावती) ने उन पर भरोसा जताया है, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संगठन और बूथों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बड़ी संख्या में अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे नागेंद्र पाल जाटव का बसपा में लंबा राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने वर्ष 2002 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और सबसे पहले बूथ अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वह सेक्टर अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य और वर्ष 2014 में जिला कार्यालय के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2015 में वह विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, बाद में इस पद पर बदलाव भी हुआ। अब उन्हें एक बार फिर 'बहन जी' द्वारा जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्वागत समारोह में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह लोधी ने उन्हें मिठाई खिलाकर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में साथी ने चाकू से किया हमला मौत:देर रात किया था हमला, इलाज के लिए अस्पताल में कर गया था भर्ती
    Next Article
    छानबे सीट पर कौन मजबूत, विधायक रिंकी या कोई और:सपा से जिलाध्यक्ष देवीलाल या कीर्ति कोल? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment