Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा सोशल मीडिया पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी:आक्रोषित सपा कार्यकर्ताओं बोले," एफआईआर दर्ज कर की जाए गिरफ्तारी"

    3 hours ago

    1

    0

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी व आपत्ति जनक पोस्ट को लेकर सोमवार को सपा कार्याकर्ता डीसीपी साद मिया खान से मिले। उन्होंने पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। जिन लोगों ने पोस्ट किए उन्होंने शिकायत में उनके नाम भी उजागर किए। सपा के जिलाध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया गया उसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस सिलसिले में सपा का एक प्रतिनिधि मंडल डीसीपी से मिला और उनको तथ्यों से अवगत कराया। साथ ही एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण सिंह, सुनील चौधरी, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान,रामवीर यादव,हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी:बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण
    Next Article
    252 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार:हरदोई में विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई, आरोपी को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment