Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में दमकल विभाग का मॉक ड्रिल:गर्मी में आग की घटनाओं के मद्देनजर हाइड्रोलिक मशीन का अभ्यास

    4 hours ago

    2

    0

    दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के कारण आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी के मद्देनजर, नोएडा के दमकल विभाग ने आज मेट्रो अस्पताल और एक मॉल में मॉक ड्रिल अभियान चलाया। यह अभ्यास विशेष रूप से ऊंची इमारतों में आग बुझाने और बचाव कार्यों की चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया। दमकल विभाग की टीम ने इस दौरान अपनी हाइड्रोलिक मशीन और अन्य सभी उपकरणों का उपयोग किया। मॉक ड्रिल में ऊंची इमारतों से लोगों को सुरक्षित निकालने और अस्पताल में आग लगने की स्थिति में मरीजों को कम समय में सफलतापूर्वक बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान, टीम ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि यदि कोई व्यक्ति इमारत की ऊपरी मंजिल पर फंसा हो, तो उसे हाइड्रोलिक मशीन का उपयोग करके कैसे बचाया जा सकता है। दमकल विभाग ने अपनी हाइड्रोलिक मशीन को इमारत के शीर्ष तक पहुंचाकर फंसे हुए लोगों को बचाने का सफल प्रदर्शन किया। इसके अलावा फंसे हुए लोगों को बाहर निकलना और उसके बाद उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है तो उसका भी मॉक ड्रिल किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि इन मॉक ड्रिल अभियानों से दमकल विभाग की टीम को आपातकालीन स्थितियों में कम समय में अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने का अभ्यास मिलता है। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसी मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित करता रहता है ताकि किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, सील:परिजनों ने हंगामा कर लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टर-स्टाफ फरार
    Next Article
    रामपुर में किसान से मारपीट में दांत टूटे,थाने पर धरना:हाईवे जाम करने की चेतावनी, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई दिया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment