Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में श्रमिकों के लिए कॉल सेंटर शुरू:हिंसक आंदोलन के बाद प्रशासन की पहल, हेल्पलाइन पर दर्ज होंगी शिकायतें

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन की ओर से एक विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां श्रमिक अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। इसका उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है। यह कॉल सेंटर सेक्टर-3 स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय में बनाया गया है। प्रशासन ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892 जारी किया है, जिस पर श्रमिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा श्रमिक ईमेल complaint.dlcnoida@gmail.com पर भी अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का दावा प्रशासन का कहना है कि कॉल सेंटर में प्राप्त होने वाली हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो और श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल श्रमिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करेगी। हिंसक प्रदर्शन के बाद उठाया कदम गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा में वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया था, जिनमें कुछ जगहों पर हालात हिंसक भी हो गए थे। इसके बाद प्रशासन पर श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का दबाव बढ़ा था। हिंसा के बजाय हेल्पलाइन का करें उपयोग प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या के लिए हिंसक रास्ता अपनाने के बजाय हेल्पलाइन का उपयोग करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी के बीच तापमान में 2.2°C की गिरावट:24-25 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट, गर्मी से राहत के लिए पानी का छिड़काव
    Next Article
    रेलवे ने 20 दिन में एक करोड़ से अधिक जुर्माना:टूंडला स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment