Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में मजदूर दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:11 जोन और 49 सेक्टर में बांटा शहर,10 कंपनी पीएसी रहेगी तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में श्रमिक दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध की गई है। पूरे गौतमबुद्ध नगर को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें नोएडा को चार जोन व 16 सेक्टर, सेंट्रल नोएडा को 3 जोन व 24 सेक्टर और ग्रेटर नोएडा को 4 जोन व नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जनपद में छह एसपी रैंक के अधिकारी, 14 अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, 30 क्षेत्राधिकारी डिप्टी रैंक के अधिकारी, 65 निरीक्षक, 400 उपनिरीक्षक, 150 महिला उपनिरीक्षक, 900 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 200 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी व 10 कंपनी PAC को ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से दो डीसीपी रैंक के अधिकारी, तीन एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी, चार एसीपी रैंक के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। उल्लेखनीय है, कि पुलिस व्यवस्थापन में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी बड़ी संख्या में लगाया गया है। औद्योगिक सेक्टर में पेट्रोलिंग औद्योगिक इकाइयों, बहु राष्ट्रीय कंपनियों, लघु औद्योगिक क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यवस्थित रूप से तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त कई पुलिस मोबाइल पार्टी भी नियुक्त की गई हैं, जो निरंतर क्षेत्र में पैट्रोलिंग करेंगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से देंगे जानकारी पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम के जरिए उच्चाधिकारी द्वारा आमजन को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में निरंतर अवगत कराया जा रहा है। महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, प्रमुख चौराहों एवं लगभग 50 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कंट्रोल रूम से होगी निगरानी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में स्थापित कंट्रोल रूम में एक राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिनके द्वारा सीसीटीवी एवं अन्य सर्विलांस माध्यमों से सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में अविलम्ब सम्यक निराकरण सुनिश्चित कराएगें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश-ओलावृष्टि:महरौनी, देवरान, सिमरिया में ओले गिरे; शहर में दो बार बारिश
    Next Article
    देवरिया में मारपीट में घायल युवक की मौत:गैर-इरादतन हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment