Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कपंनी के अधिकारी के 1.56 करोड़ हड़पे:पूर्व कर्मचारी समेत 4 पर मुकदमा, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

    3 hours ago

    1

    0

    निजी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) ने अपने पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों पर 1.56 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया है। कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। मामला जमीन खरीद से जुड़ा हुआ है। सेक्टर-41 निवासी महेश कुमार पंवार महावीर हनुमान डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केसरी नंदन प्रोजेक्ट लिमिटेड के एमडी हैं, उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में एक प्रोजेक्ट के लिए कई बीघा जमीन खरीदी थी। इस दौरान ग्राम सुभानपुर खादर की कुछ जमीन अनुसूचित जाति के किसानों के नाम पर होने के कारण प्रोजेक्ट में दिक्कत आ रही थी। महेश का आरोप है कि इसी समस्या का हल निकालने के नाम पर उनके पूर्व कर्मचारी रतन सिंह ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। रतन सिंह ने जमीन अपने नाम कराने और बाद में सही तरीके से ट्रांसफर कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि 25 फरवरी 2008 से 24 अगस्त 2012 के बीच महेश ने जमीन खरीदने के लिए कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपये रतन सिंह को दे दिए। बिना किसी जानकारी किया रद्य किया करारनामा इस दौरान रतन सिंह ने करीब 45 बीघा जमीन अपने नाम करवा ली और पीड़ित के पक्ष में एक मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) भी खेकड़ा उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया। साथ ही उसने एक शपथ पत्र भी दिया था कि यदि वह कभी मुख्तारनामा रद्द करता है, तो वह पूरी रकम 36 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करेगा। बाद में रतन सिंह ने बिना किसी सूचना के मुख्तारनामा रद्द करा दिया और जमीन अपने बेटे मनोज कुमार के नाम कर दी। जान से मारने की धमकी जब महेश को इस बात का पता चला और उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर जांच कराई और रतन सिंह, मनोज कुमार , प्रदीप कुमार और रोहताश कुमार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि पुलिस दस्तावेजों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा:दुबई से घर लौट रहा था युवक, पुलिस ने कार समेत आरोपी को दबोचा
    Next Article
    बलिया में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की पदयात्रा संपन्न:कार्यकर्ताओं का सम्मान, भोजपुरी कलाकारों ने दी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment