Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 70 साल के NRI की मौत:घर के बेड पर मिली लाश, फरवरी में दांतों का इलाज कराने आए थे

    6 hours ago

    2

    0

    नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 साल के युवराज त्यागी के रूप में हुई। मूल रूप से मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में वह बच्चों के साथ यूनाइटेड किंगडम में रह रहे थे। फरवरी 2026 में दांत का इलाज कराने नोएडा आए थे। यहां किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम को डायल-112 पर सूचना मिली नॉर्थ आई बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि युवराज त्यागी फ्लैट के अंदर बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबरन घुसपैठ और चोट निशान नहीं शुरुआती जानकारी में किसी तरह की जबरन घुसपैठ या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवराज त्यागी पिछले कई सालों से यूके में रह रहे थे। फरवरी 2026 में वह दांत का इलाज कराने के लिए नोएडा आए थे और तब से यहीं एक किराए के फ्लैट में रह रहे थे। शुक्रवार को जब उनके परिजनों ने कई बार फोन किया और कॉल का कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने नोएडा में रहने वाले युवराज के भतीजे को फोन कर फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। भतीजा जब मौके पर पहुंचा तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार डोर बेल बजाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बेड पर मिली डेड बॉडी इसके बाद बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया गया और कमरे के अंदर झांककर देखा गया, जहां युवराज त्यागी बेड पर पड़े नजर आए। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया और अंदर जाकर देखा गया तो युवराज की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने उनके यूके में रह रहे दोनों बच्चों को घटना की सूचना दी। शुक्रवार देर रात ही शव को मेरठ भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत:एटा के खतिया गांव में घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी
    Next Article
    गंगाआरती में जबलपुर हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि:अर्चकों सहित श्रद्धालुओं ने 2 मिनट का रखा मौन,हनुमान चालीसा का किया पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment