Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 299 श्रमिकों को छोड़ा गया:शांतिभंग की धारा में भेजा गया था जेल, पुलिस का फ्लैग मार्च जारी

    2 hours ago

    1

    0

    श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामलों में प्रशासन ने आंशिक राहत देते हुए शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजे गए आरोपियों की रिहाई शुरू कर दी है। इस क्रम 299 आरोपियों को रिहा किया गया। जबकि अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई अभी जारी है। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, आगजनी और हाईवे जाम जैसी घटनाओं के चलते पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करीब 1050 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से कुछ पर केवल शांति भंग की धाराएं लगाई गई थीं, जबकि अन्य पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें से 62 लोग ऐसे है जिनको प्रमुख से माना गया कि वे तोड़फोड़ और लोगों को उकसा रहे थे। जेल प्रशासन के अनुसार, हालात सामान्य होने और कानून-व्यवस्था बहाल होने के बाद धारा 151 के तहत बंद आरोपितों को चरणबद्ध तरीके से रिहा किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक करीब 299 लोगों की रिहाई हो चुकी थी, बाकी की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जहां एक ओर छोटे मामलों में राहत दी जा रही है, वहीं हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बता दे इस मामले में पाकिस्तानी लिंक निकलने के बाद अब एटीएस ने भी इसकी जांच शुरू की है। साथ ही एसटीएफ पहले से ही मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में कूदकर 30KG चांदी लूट ले गए बदमाश:पीड़ित को बंधक बना कर पीटा, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
    Next Article
    ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता की सड़क हादसे में:इटवा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment