Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 1 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण:17 अप्रैल को मनेगा स्थापना दिवस, 450 करोड़ से बना है प्रशासनिक भवन

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा की स्थापना के 50 साल होने जा रहे है। 17 अप्रैल को प्राधिकरण स्थापना दिवस मनाएगी। इसके लिए तैयारियों शुरू हो चुकी है। इस बार करीब 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाएगा। प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इसमें 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से तैयार प्राधिकरण का नया ऑफिस शामिल है। यहां फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। बाकी काम पूरा हो चुका है। जिसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ भंगेल एलिवेटेड पर 35 करोड़ की लागत से बनने वाले लूप का शिलान्यास शामिल है। भंगेल एलिवेटेड का औपचारिक लोकार्पण भी कराया जा सकता है। वहीं कई परियोजनाएं पाइप लाइन में है। जिनको रफ्तार देने की बात भी होगी। सीईओ ने बताया कि लोकर्पण के लिए सीएम सर से समय मांगा गया है। उम्मीद है कि वो नोएडा आ सकते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे कार्यक्रम स्थल का चयन किया जा रहा है। स्थापना दिवस पर नोएडा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। नोएडा की विकास यात्रा को गैलरी के जरिए दिखाया जाएगा। स्टेज से एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। जिसकी तैयारियां की जा रही है। वहीं 50 किलो का केक भी इस बार काटा जाएगा। क्योंकि नोएडा के 50 साल पूरे होने जा रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या:जंगल में ले जाकर जलाया, ग्रामीणों ने शव जलते देखा, चप्पलों से हुई पहचान; पति गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 3 अप्रैल - आपके काम की खबर:सेंट जोसेफ कैथेड्रल सहित सभी चर्च में विशेष प्रार्थना, चौक में शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment