Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम एप्रूवल:मई में कामर्शियल फ्लाइट संचालन, हर 2 मिनट में उड़ान

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ान शुरू हो सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से मंजूरी मिल गई है। इसे एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक बड़ा और अहम पड़ाव माना जा रहा है। बता दे प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस मंजूरी के साथ यह पुष्टि हो गई है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, प्रक्रियाएं और मानक सभी नियामकीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हैं। इससे एयरपोर्ट की ऑपरेशनल रेडीनेस को भी मजबूती मिली है। प्रबंधन ने बताया कि अब एयरलाइंस कंपनियों और अन्य साझेदार एजेंसियों के साथ मिलकर व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत के लिए आपसी सहमति से तारीख तय की जाएगी। बयान में कहा गया है कि हमारी प्राथमिकता सभी सिस्टम, प्रक्रियाओं और कर्मचारियों को पूरी तरह तैयार रखना है, ताकि एयरपोर्ट संचालन की शुरुआत सुरक्षित, प्रभावी और यात्रियों के लिए सहज अनुभव के साथ हो सके। शुरुआत में 17 फ्लाइट्स उड़ेंगी एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। एप्रूवल के बाद अब टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप देने के आदेश दिए गए। हालांकि, अब तक उड़ान के लिए शहरों का चयन नहीं हो सका है। विमानों के लिए 25 नए स्टैंड बनेंगे यापल की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट पर अगले दो सालों में विमानों को खड़ा करने के लिए 25 नए स्टैंड बनेंगे। इसपर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, वर्तमान में 28 स्टैंड बनकर तैयार हैं। इनमें तीन कार्गों और 25 व्यावसायिक विमानों के लिए हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पर 10 एयरोब्रिज को जोड़ा गया है। इससे एयरपोर्ट से एक साथ विमान यात्री उड़ान भर सकेंगे। साथ ही एयरपोर्ट के रनवे को हर घंटे लगभग 30 विमान टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता के साथ तैयार किया गया है। 28 मार्च को हो चुका शुभारंभ 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ हो चुका है। यहां घरेलू और कार्गो टर्मिनल बनकर तैयार है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का काम जारी है। प्रथम चरण में एयरपोर्ट को 1334 हेक्टेयर में पूरा किया गया है। इसमें 3900 मीटर लंबा पहला रनवे, यात्री टर्मिनल, एटीसी, कार्गो हब शामिल है। यापल उड़ान शुरू करने की प्रकिया को आगे बढ़ा रहा है। मई के अंत तक उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीडीए बेटियों की हत्या का सिलसिला जारी:प्रतापगढ़ में अखिलेश यादव बोले- क्या ये दावे खोखले हैं या सुरक्षा में भेदभाव हो रहा
    Next Article
    थाने में घुसकर पुलिस जीप पर बनाई REEL:खुद को ‘माफिया’ बताया, बस्ती पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment