Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को पकड़ा:चंदौली में पशु तस्करी करता था, दिल्ली में छिपा था

    3 hours ago

    1

    0

    पशुओं की तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ यूनिट ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। इसका नाम संतोष पासवान है। उम्र करीब 31 साल है। संतोष वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहा था। आरोपी दिल्ली में ई-रिक्शा चला रहा था। वह चंदौली जिले के एक पुराने मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि संतोष पर पशु तस्करी के गंभीर आरोप हैं। उसके खिलाफ चंदौली जिले के चंदौली थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ को उसकी लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह दिल्ली और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में छिपकर रह रहा था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। आरोपी एक संगठित नेटवर्क के साथ मिलकर पशु तस्करी करता था। वह ट्रकों और अन्य वाहनों के जरिए पशुओं को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाता था। जानकारी के मुताबिक संतोष वाहन का इस्तेमाल अवैध तरीके से पशुओं की ढुलाई के लिए करता था । गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चंदौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के दौरान संतोष महाजन विशाल मंडल नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था। फिर उसने विशाल के कहने पर टाटा पिकअप फाइनेंस कराई। इस वाहन का इस्तेमाल पशुओं की तस्करी में होने लगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिलिट्री डेयरी फार्म में सेना के 2 जवानों पर हमला:प्रयागराज में गश्त के दौरान सरिया चोरी करते समय पकड़ा, तो गाली-गलौज की
    Next Article
    मथुरा में 3 दिन बाद खिली धूप:बारिश-ओले गिरने से जनजीवन सामान्य, किसानों को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment