Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोडल अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड योजनाओं की समीक्षा की:कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में सोमवार को शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी योगेश कुमार (आईएएस) ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज प्राथमिकता योजनाओं की प्रगति परखते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बिजनौर में सोमवार को नोडल अधिकारी योगेश कुमार, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी और जिन योजनाओं की प्रगति धीमी पाई गई, उनमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा ग्राम चौकपुरी में किए गए पाइप पेयजल परियोजना के निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा की। करीब 2 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना की क्षमता 175 किलोलीटर है। अधिकारियों ने बताया कि गांव में सड़कों की मरम्मत और पेयजल कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, विकास खंड हल्दौर के कम्पोजिट विद्यालय अम्हेड़ा में शिक्षा व्यवस्था और मिड-डे मील की गुणवत्ता को संतोषजनक पाया गया। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों को कम तीखा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें और नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करें। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद बढ़ाने और योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को मानक के अनुरूप संचालित करने और समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला की समीक्षा करते हुए इसे आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, संभावित सूखा आपदा को देखते हुए सभी विभागों को अग्रिम तैयारी करने के निर्देशित किया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर संतोष जताया, जबकि ईंटों की गुणवत्ता की लैब जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महादेवपुरम स्थित पाइप पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया गया और थर्ड पार्टी से गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में वातानुकूलित बस सेवा शुरू:मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा योजना के तहत यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article
    यूपी बोर्ड ने 130 नए हाईस्कूल-इंटर कॉलेजों को मान्यता:5 को सशर्त मंजूरी; प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी में नए स्कूलों को स्वीकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment