Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो:वायरल करने की दी धमकी विरोध पर महिला को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्चे को अगवा कर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के पिता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि अनुज नाम का व्यक्ति उनके बेटे को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ गलत काम किया और घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी ने किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बच्चे ने घर आकर पूरी घटना बताइ। इसके बाद परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। उसने बच्चे की ताई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुलिस टीम श्याम विहार मैदान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान श्याम विहार कॉलोनी निवासी अनुज गुप्ता उर्फ आकाश गैंगस्टर (34) पुत्र रामचन्द्र गुप्ता के रूप में हुई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ठेकेदार ने पालिकाध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप:समाधान दिवस में 133 में सिर्फ 11 शिकायतों का निस्तारण
    Next Article
    कानपुर सदर समाधान दिवस में 104 शिकायतें:सिर्फ 8 का मौके पर निस्तारण, सीडीओ बोलीं- कार्रवाई जमीन पर दिखनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment