Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद:रामपुर के खजुरिया में पुलिस ने की कार्रवाई, 315 बोर का तमंचा मिला

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग पर फायरिंग कर उसे घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 अप्रैल 2026 की रात ग्राम चंदुआ नगला में हुई थी। सतेन्द्र पुत्र हरवंश सिंह ने अपने पड़ोसी (वादी) के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी घर से तमंचा ले आया और वादी के नाबालिग बेटे पर गोली चला दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद वादी की तहरीर पर थाना खजुरिया में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को सफलता मिली और 7 अप्रैल को आरोपी को चंदुआ सराय तिराहे के पास एक पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद किया, जिसकी नाल में फंसा हुआ खोखा कारतूस भी मिला। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पड़ोसी से कहासुनी के बाद वह गुस्से में आ गया था और उसने तमंचे से दो फायर कर दिए। एक गोली बच्चे को लग गई, जिसके बाद वह घबराकर मौके से फरार हो गया। भागते समय गिरने से उसके पैर में भी चोट आई थी और वह लगातार छिपता फिर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार की बरेली को बड़ी सौगात:दिल्ली हाईवे पर चमकेगी नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 126 हेक्टेयर जमीन पर रचेगा विकास का नया इतिहास
    Next Article
    संभल में श्रीराम कथा का समापन:महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने राम-रावण युद्ध और राजतिलक प्रसंग सुनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment