Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग को बहाने से नैनीताल ले गई महिला:शोषण कर बनाई अश्लील वीडियो, 10 लाख की डिमांड, आरोपी गिरफ्तार

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 17 साल के छात्र को बहाने से नैनीताल ले जाकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला नाबालिक को बहाने से अपने साथ लेकर गई। इसके बाद उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़ित किशोर नवी क्लास का छात्र है। 17 फरवरी को वह घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। परिजनों की छानबीन में पता चला कि किशोर कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था। जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई हैं। इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर लौटने के बाद वह डरा-सहमा रहने लगा। पूछताछ में किशोर ने बताया कि अतिका नाम की महिला उसे अपने साथ नैनीताल ले गई तर रास्ते में उसका सिम कार्ड निकालकर तोड दिया था। पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर लौटने के बाद वह डरा-सहमा रहने लगा। पूछताछ में किशोर ने बताया कि आरोपी महिला उसे अपने साथ नैनीताल ले गई थी और रास्ते में उसका सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया था। होटल में शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किशोर के अनुसार नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसका शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। इसके बाद उसने 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी महिला अलग-अलग नंबरों से लगातार मैसेज भेजकर दबाव बना रही। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसीपी चौक राजकुमार ने बताया जांच में महिला के आरोपी पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मारी युवक को गोली:वाद विवाद के बाद हुई घटना, इलाज के लिए भेजा गया
    Next Article
    मेरठ में चेन स्नेचिंग प्रयास के दोषी को सजा:कंकरखेड़ा पुलिस की प्रभावी पैरवी से 1 साल का कारावास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment